Post Top Ad

Post Top Ad

Important Polity Questions

INDIAN POLITY


Question 1. लोकसभा के अध्यक्ष को उनके पद से किसके द्वारा हटाया जा सकता है ?
(1)राष्ट्रपति
(2)प्रधानमंत्री
(3) संसद के दोनो सदनों द्वारा पारित प्रस्ताव के द्वारा
(4)लोकसभा द्वारा पारित प्रस्ताव द्वारा
Answer: (3) 
More important Info -- राष्ट्रपति को उसके पद से महाभियोग के ज़रिये हटाया जा सकता है.
सके लिए लोकसभा और राज्यसभा में सदस्य को चौदह दिन का नोटिस देना होता है. इस पर कम से कम एक चौथाई सदस्यों के दस्तख़त ज़रूरी होते हैं. फिर सदन उस पर विचार करता है. अगर दो-तिहाई सदस्य उसे मान लें तो फिर वो दूसरे सदन में जाएगा. दूसरा सदन उसकी जांच करेगा और उसके बाद दो-तिहाई समर्थन से वो भी पास कर देता है तो फिर राष्ट्रपति को पद से हटा हुआ माना जाएगा.
Important Info~~अनुच्छेद 74 के अनुसार प्रधानमंत्री मंत्रिपरिषद का प्रधान होता है। वह राष्ट्रपति  के कृत्यों का संचालन करता हैं. प्रधानमन्त्री को संसदीय आम चुनाव के परिणाम के आधार पर राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है। प्रधानमन्त्री, लोकसभा में बहुमत धारी दल (या गठबंधन) के नेता होते हैं। हालाँकि, प्रधानमन्त्री का स्वयँ लोकसभा सांसद होना अनिवार्य नहीं है परंतु उन्हें लोकसभा में बहुमत सिद्ध करना होता है और नियुक्ति के छह महीनों के भीतर ही संसद का सदस्य बनना पड़ता है।



Question 2: केन्द्र सरकार में मंत्रियों की परिषद सामुहिक रूप से जिम्मेदार होती है?
(1) राष्ट्रपति के लिए 
(2) प्रधानमंत्री के लिए 
(3) लोकसभा के लिए 
(4) संसद के लिए 
Answer : (3)
Important Info~~विधान के अनुच्छेद 75(3) के अनुसार 'मंत्रिमंडल लोकसभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होगी' अर्थात किसी मंत्री के कार्य के लिए केवल वह अकेला मंत्री उत्तरदायी नही होता , बल्कि उसके कार्य के लिए पूरा मंत्रिपरिषद उत्तरदाई होता है ।
यदि किसी मंत्री के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाये तो उस दिशा मे सम्पूर्ण मंत्रिमंडल को अपना त्यागपत्र देना होता है ।



Question 3: मंत्रिपरिषद की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा निम्न में से किसकी सलाह से की जाती है? 
(1) राष्ट्रपति
(2) केंद्र सरकार
(3) नीति आयोग
(4) मुख्यमंत्री
Answer: (4)
Important info~~ मुख्यमंत्री का सर्वमुख कार्य अपनी मंत्रिपरिषद का गठन करना होता है वह मंत्रियो का चयन अपने विवेकानुसार करता है अपने मंत्रियों की संख्या व विभागों के संबंध में निर्णय लेने का अधिकार मुख्यमंत्री का ही होता है और मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से राज्य विधानसभा के प्रति उत्तरदायी होता है।



Question 4:भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के अंतर्गत राज्य विधानमंडल का प्रावधान किया गया है? 
(1) अनुच्छेद-153
(2) अनुच्छेद-160
(3) अनुच्छेद- 168
(4) अनुच्छेद-214
Answer : (3)
Important Info~~ संविधान के अनुच्छेद 168 के अनुसार प्रत्येक राज्य के लिए एक विधानमंडल होगा जो कि राज्यपाल तथा कुछ राज्यो में दो सदनों (विधानसभा तथा विधानपरिषद) एवं अन्य राज्यों में एक सदन (विधानसभा) से मिलकर बनता है।



Questions 5 :भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कोन सा अनुच्छेद विधि के समक्ष समता के अधिकार से सम्बंधित है?
(1) अनुच्छेद-14
(2) अनुच्छेद-13
(3) अनुच्छेद-17
(4) अनुच्छेद-15
Answer (1) 
Important info~~संविधान के भाग 3 ,अनुच्छेद(14-18) के तहत समता के अधिकार प्रदान किये गए  है ।
अनुच्छेद 14 --सभी व्यक्तियों को विधि के समक्ष समता व विधिया का समान संरक्षण प्रदान करता है।



Question 6: राष्ट्रपति निम्नलिखित में से किस कोष से किसी अप्रत्याशित ख़र्च के लिए धन दे सकता है ?
(1) भारत की समेकित निधि
(2) केन्द्र सरकार का अनुदान
(3) संघ सरकार की सहायता निधि
(4) आकस्मिक निधि
Answer : (4)
Important Info: भारतीय संविधान ने अनुच्छेद 267,(1) के अंतर्गत संसद को एक आकस्मिकता निधि स्थापित करने के लिए अधिकृत किया हैं।
(2) आकस्मिकता निधि की स्थापना अप्रत्याशित विपदा अथवा व्यय के लिए की गई है।
(3) भारत की आकस्मिकता निधि पर भारत के राष्ट्रपति का नियंत्रण होता है।



Question 7: संसदीय सरकार संविधानिक लोकतंत्र का एक ऐसा रूप है , जिसमे 
(1) विधानपालिका न्यायपालिका से आविर्भूत होती है और उसके प्रति जिम्मेदार होती है।
(2) विधानपालिका कार्यपालिका से आविर्भूत होती है और उसके प्रति जिम्मेदार होती है ।
(3) कार्यपालिका न्यायपालिका से आविर्भूत होती है और उसके प्रति जिम्मेदार होती है ।
(4) कार्यपालिका विधानपालिका से आविर्भूत होती है और उसके प्रति जिम्मेदार होती है।
Answer:(4)
Important Info: 
@कार्यपालिका,विधायिका एवम न्यायपालिका भारतीय लोकतंत्र के तीन आधार स्तंभ है।
@जहा विधायिका का कार्य विधि - निर्माण करना है , वही कार्यपालिका का कार्य इन विधियों के अनुसार शासन का संचालन करना है।



Question 8: राज्यपाल के विवेकाधिकार कहा तक सीमित है?
(1) मुख्यमंत्री की नियुक्ति
(2) मंत्रालय की बर्खास्तगी
(3) विधानसभा को भंग करना
(4) विधेयकों को स्वीकृति देना
Answer:(4)
Important Info:
अनुच्छेद 200 के अनुसार धन सम्बन्धी विधेयक को छोड़कर शेष विधेयकों पर राज्यपाल अपनी स्वीकृति देने को बाध्य नही है।
वह विधेयक को अपनी शिफारिशो के साथ विधानमंडल के पास पुनः विचार के लिए भेज सकता है।
किन्तु यदि विधानमंडल उस विधेयक को उसी रूप में या किसी संशोधित रूप दुबारा पारित कर देता है तो राज्यपाल उस पर अपनी स्वीकृति देने हेतु बाध्य है।



Question 9:भारतीय संविधान में स्थानीय स्वशासन को किस सूची में रखा गया है?
(1) राज्य सूची में
(2) केंद्रीय सूची में
(3) समवर्ती सूची में
(4) इनमे से कोई नही
Answer:(1)
Important Info
संविधान में वर्णित 7 वी अनुसूची की सूची -2 को राज्य सूची कहा जाता है।
स्थानीय महत्व या प्रादेशिक महत्व के विषयों को इस सूची में रखा गया है।
इस सूची में मूल रूप में कुल 66 प्रविष्टियां थी,किन्तु प्रवष्टि 3,11,19,20 व 29 के लोप किये जाने के कारण वर्तमान में गणना की दृष्टि से इस सूची में कुल 61 विषय है।यदपि अंतिम प्रविष्टि की संख्या 66 ही है।
इस प्रकार स्थानीय स्वशासन राज्य सूची का विषय है जिससे विधि निर्माण का अधिकार राज्य विधानमंडल का है।



Question 10: राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री की नियुक्ति भारतीय संविधान द्वारा विहित किस अनुच्छेद के अंतर्गत की जाती है?
(1) 163
(2)177
(3)53
(4)164
Answer:(4)
Important Info
भारतीय संविधान के भाग -6 के अनुच्छेद 164 के अनुसार राज्यपाल विधानसभा के बहुमत दल के नेता को मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त करता है तथा मुख्यमंत्री की सलाह पर राज्यपाल मंत्रिपरिषद के मंत्रियों की नियुक्ति करता है।



Question 11: ग्राम पंचायतों की बैठक कितने समय में आहूत की जाती है ?
(1)15 दिनों में
(2) एक माह में
(3) 3 माह में
(4) 6 माह में
Answer:(1)
Important Info:
ग्राम पंचायतों की बैठकें प्रत्येक 15 दिन में कम से कम एक बार अवश्य होनी चाहिए।
पंचायत समितियों की बैठकें प्रत्येक माह में कम से कम एक बार निश्चित ही आयोजित की जानी चाहिए।
जिला स्तर गठित जिला परिषद की बैठकें प्रत्येक तीन माह में कम से कम एक बार अवश्य आयोजित की जानी चाहिए।



Question 12:राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति कौन करता है?
(1) राज्यपाल
(2) मुख्यमंत्री
(3)प्रधानमंत्री
(4) संसद सदस्य
Answer: (1)
Important info:
@जिस प्रकार संघ लोक सेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है उसी प्रकार राज्यो में स्थापित राज्य लोक सेवा आयोगों के सदस्यों की नियुक्ति राज्य के संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल द्वारा की जाती है
@ इनके सदस्यों व अध्यक्ष को इनके पदों से हटाने के लिए उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को हटाने वाली महाभियोग की प्रक्रिया ही अपनाई जाती है।



Question 13:राष्ट्रपति किसके परामर्श से संसद के सभी सत्र आयोजित और स्थगित करते है?
(1)अध्यक्ष
(2) प्रधानमंत्री
(3) प्रधानमंत्री और लोकसभा पक्ष के नेता 
(4)मंत्रिपरिषद
Answer:(2)
Important Info:
@अनुच्छेद 85 के द्वारा भारतीय संविधान राष्ट्रपति को संसद के अधिवेशन बुलाने तथा समाप्ति की धोषणा का अधिकार देता है।
@किन्तु ऐसा वह प्रधानमंत्री के परामर्श अनुसार ही करता है।साथ दो सत्रों की बैठक के मध्य 6 माह से अधिक का अंतराल नही होना चाहिए।



Question 14: एकात्मक सरकार में समस्त ताकत किसके हाथ मे होती है?
(1)स्थानीय सरकार
(2) केंद्रीय सरकार
(3) प्रांतीय सरकार
(4) पंचायत
Answer:(2)
Important Info:
@मुख्यतः सरकार का प्रारूप तीन प्रकार का होता है एकात्मक, कंफेडरेशन तथा संघीय।
@एकात्मक सरकार में अधिकांश निर्णयकारी शक्तियां व प्राधिकार केंद्रीय सरकार के पास होते है।
@क्यूबा,बोलिविया,फ्रांस एकात्मक सरकार चलाने वाले राष्ट्र है।



Question15:गलत युग्म का चुनाव करे-
(1) पंचायती राजव्यवस्था का वर्णन- नीति निर्देशक तत्वों में
(2) पंचायती राजव्यवस्था के उद्देश्य- जनता को प्रशासन में भागीदारी योग्य बनाना
(3) दो स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का सुझाव-बलवंत राय मेहता समिति
(4) पंचायती राज में महिलाओं को आरक्षण-33.33%
Answer:(4)
Important info
@संविधान के 73 वे संविधान अधिनियम 1992 के पंचायती राज चुनावों में आरक्षण की व्यवस्था की गई है।
@सभी पदों पर सभी वर्गों में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण का प्रस्ताव था किंतु वर्ष 2009 में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए केन्द्र सरकार ने 50 प्रतीशत आरक्षण को मंजूरी प्रदान कर दी है।



Question16:इनमे से कौन सा कथन सत्य है।
(1)राज्य वित्त आयोग द्वारा तैयार रिपोर्ट राज्य के मुख्यमंत्री को सौपी जाती है।
(2) राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को मनाया जाता है।
(3) राज्य में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के उद्वघाटन के समय राजस्थान के मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाड़िया थे।
Answer : (2) and (3)




Question 17:भारत की संविधान की सातवीं अनुसूची किससे संबंधित है?
(1) राज्य परिषद में सीटों का आवंटन
(2) राज्यपाल की शक्तियां
(3)नगर पालिकाओं की शक्ति और प्राधिकार
(4) संघ और राज्यो के बीच शक्ति का वितरण
Answer : (4)
Important Info:
@संविधान की सातवीं अनुसूची में संघ और राज्यो के मध्य शक्तियों का वितरण वर्णित है।
@इसके अंतर्गत तीन सूचियाँ 1.संघ सूची 2.राज्य सूची 3.समवर्ती सूची है।
@संघ सूची में 97 विषय है जिन पर विधि बनाने का अधिकार केवल संघ के पास है।
@राज्य सूची में कुल 66 विषय है जिनपर विधि राज्य द्वारा बनाई जाती है।
@समवर्ती सूची में कुल विषय 47 है जिन पर विधि बनाने का अधिकार संघ व राज्य दोनो के पास है।



Question18: राज्य सभा के सदस्यों का चुनाव किसके द्वारा किया जाता है?
(1) विधान सभा के चुने सदस्यों द्वारा
(2) विधान परिषद के चुने हुए सदस्यों द्वारा
(3) लोक सभा द्वारा
(4) जनता द्वारा
Answer:(1)
Important Info:
@राज्य सभा के सदस्यों का चुनाव एकल संक्रमणीय मत प्रणाली तथा आनुपन्तिक प्रतिनिधित्व (Proportional representation) के अनुसार और खुले मतदान से संघ के विभिन्न राज्यो तथा संघीय क्षेत्रों की विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाता है।



Question 19:इनमे से किस का संरक्षण भारतीय नागरिक का मूल कर्तव्य है?
(1) ग्राम पंचायत
(2) राष्ट्रीय ध्वज
(3) अनुसूचित जाति / जनजाति
(4) वन्य प्राणी
Answer:(2)
Important Info:
@आरंभ में मौलिक कर्त्तव्यों  संख्या 10 थी।
@वर्तमान में मौलिक कर्त्तव्यों की संख्या 11 है।
@11 वा मूल कर्त्तव्य, अनुच्छेद 51 क (ट) के तहत,86 वे संविधान संशोधन 2002 द्वारा जोड़ा गया है।



Question 20:सरकारिया कमिशन का गठन किसके संबंधों के पुनर्विलोकन के लिए किया गया था ?
(1)प्रधानमंत्री एवम राष्ट्रपति
(2)विधायिका एवम कार्यपालिका
(3) कार्यपालिका एवम न्यायपालिका
(4)केंद्र एवम राज्यो
Answer:(4)
Important Info:
@9 जून 1983 को आर .एस सरकारिया की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमीशन का गठन किया था जिसके अन्य दो सदस्य बी.शिवरमन तथा डॉ. अर.एस. सेन थे।
@कमिशन का कार्य संघ व राज्यो के मध्य शक्तियो, कार्यो व दायित्वों के संबंध में तत्समय प्रचलित व्यवसायों का अध्ययन कर उनकी उपयुक्तता बताना तथा यदि कोई बदलाव आवश्यक है तो उसकी सिफारिशें रखना था।



Question 21: लोकसभा सचिवालय सीधे किसके नियंत्रण में आता है?
(1)ग्रह मंत्रालय
(2)संसदीय कार्य मंत्रालय
(3)लोकसभा अध्यक्ष
(4)राष्ट्रपति
Answer:(3)
Important Info:
@लोकसभा की सम्पूर्ण कार्यवाही/कार्यक्रम का ब्यौरा लोकसभा सचिवालय में होता है।
@लोकसभा के अध्य्क्ष होने के कारण लोकसभा सचिवालय पर प्रत्यक्ष नियंत्रण लोकसभा अध्य्क्ष का होता है|



Question 22:लोकसभा द्वारा पारित धन विधेयक राज्य सभा कितने समय के भीतर पारित किया जाना / लौटाया जाता है?
(1)21 दिन
(2)14 दिन
(3) 1 महीना
(4) 3 महीना
Answer : (2)
Important Info:
अनुच्छेद 109 के तहत  धन विधेयक को पारित करने के विशेष प्रक्रिया का प्रावधान किया गया है।
इसके अनुसार धन विधेयक को केवल लोकसभा में पेश किया जाता है,जिसके लिए राष्ट्रपति की पूर्व सहमति आवश्यक होती है
लोकसभा द्वारा पारित किए जाने के पश्चात धन विधेयक को राज्यसभा में उसकी सिफारिश के लिए भेजा जाता है अतः राज्यसभा को यह विधेयक 14 दिनों के अंदर सिफारिश सहित या रहित लोकसभा को लौटना होता है।



Question 23:राष्ट्रीय अनुसूचित जाति / जनजाति आयोग का गठन हुआ---
(1) भारतीय संविधान में 65वे संशोधन के द्वारा
(2) भारतीय संविधान के अनुच्छेद-338 के द्वारा
(3) भारतीय संविधान के अनुच्छेद-340 के द्वारा
(4) उक्त में से किसी के द्वारा नही
Answer :(1)
Important Info:
@ 65 वे संविधान संशोधन द्वारा संविधान के अनुच्छेद 338 में संशोधन कर अनुसूचित जातियोँ तथा अनुसूचित जनजातियों के लिए विशेष अधिकारी  के स्थान पर एक राष्ट्रीय आयोग - राष्ट्रीय अनुसूचित जाति / जनजाति आयोग के गठन का प्रस्ताव किया गया है।

Related Posts

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad